11 हजार केवी लाइन को दीवार में चुनवाया: विदिशा में मकान बनाने के दौरान सप्लाई रखी बंद, बिजली विभाग पर मिलीभगत का आरोप – Vidisha News

11 हजार केवी लाइन को दीवार में चुनवाया:  विदिशा में मकान बनाने के दौरान सप्लाई रखी बंद, बिजली विभाग पर मिलीभगत का आरोप – Vidisha News




विदिशा जिले के शमशाबाद तहसील के ग्राम वर्धा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार के अंदर 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन को चुनवा दिया गया। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ट्रांसफार्मर की लाइन को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार ग्राम वर्धा निवासी किसान काशीबाई दौलत सिंह के खेत में सिंचाई के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसके लिए यह हाईटेंशन लाइन बिछाई गई थी। आरोप है कि पड़ोसी रमेश धाकड़ ने सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण करते हुए दीवार में तार चुनवा दिए। बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर इस दौरान सप्लाई बंद रखी गई। बिजली बंद कर दीवार में दबाई लाइन
बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान लगभग एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और उसी समय लाइन को दीवार के भीतर कर दिया गया। इसके बाद लाइन तो चालू कर दी गई, लेकिन किसान के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति काट दी गई। इसके परिणामस्वरूप खेत में खड़ी मूंग की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जेई ने किसान से ही मांगे कागजात किसान ने जब इस मामले में बिजली विभाग के जेई संदीप नामदेव से संपर्क किया, तो उन्होंने किसान से ही ट्रांसफार्मर और जमीन के कागजात मांगे। जेई ने यह भी कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं है और दावा किया कि लाइन एसडीएम के आदेश पर बंद की गई थी। किसान बोला- बिना सूचना बंद हुई सप्लाई
पीड़ित काशीबाई का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार ट्रांसफार्मर लगवाया था और आपूर्ति सामान्य थी। अब बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी गई है, जिससे उनकी फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिम्मेदारी पर उठे बड़े सवाल
इस संबंध में बिजली विभाग के जेई संदीप नामदेव से बात करने की तो उन्होंने फिर से दोहराया है कि लाइन एसडीएम के निर्देश पर ही बंद की गई थी। सबसे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हाईटेंशन लाइन को दीवार में कैसे चुनवा दिया गया। विभाग के अधिकारी ने इसपर कोई जवाब नहीं है।



Source link