इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने पर होगा एक्शन: निगरानी की लिए बनाई टीम, लगातार होगी मॉनिटरिंग – Indore News

इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने पर होगा एक्शन:  निगरानी की लिए बनाई टीम, लगातार होगी मॉनिटरिंग – Indore News




अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने सभी भवन अधिकारियों और भवन निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जोन में अवैध कॉलोनी की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करें। निर्देशों के अनुसार, अवैध कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ पंचनामा और आवश्यक दस्तावेज तैयार कर जांच रिपोर्ट बनाई जाएगी और उसी आधार पर तत्काल FIR दर्ज कराई जाएगी। निगरानी के लिए बनाई गई जिम्मेदारी तय कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों और अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी है ताकि अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.. कड़ी कार्रवाई के संकेत नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध कॉलोनी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगरानी से लेकर कार्रवाई और FIR तक की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि शहर में अवैध विकास पर रोक लगाई जा सके। संबंधित अधिकारियों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जोन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी का निर्माण न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए। यदि किसी जोन में नई अवैध कॉलोनी बनती हुई या उसका विकास होता हुआ पाया जाता है, तो इसकी लिखित सूचना तुरंत बिल्डिंग ऑफिसर, भवन अनुज्ञा शाखा और कॉलोनी सेल विभाग को भेजी जाए। साथ ही, यदि किसी जोन में अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं हो रहा है, तब भी संबंधित अधिकारियों को हर 15 दिन में निर्धारित प्रारूप में पाक्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस प्रतिवेदन के माध्यम से यह प्रमाणित करना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध कॉलोनी नहीं बन रही है। कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी समय पर पाक्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, भविष्य में यदि किसी जोन में अवैध कॉलोनी का निर्माण या विकास पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link