उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन: किसानों की फसल खरीदने और FIR के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता – Ujjain News

उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन:  किसानों की फसल खरीदने और FIR के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता – Ujjain News




उज्जैन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय के बाहर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली निकालकर विरोध जताने पहुंचे। स्विमिंग पूल चौराहा (देवास रोड) से शुरू हुई रैली में महेश परमार, दिनेश जैन बोस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, सुरेंद्र मरमट, रवि राय सहित कई नेता शामिल हुए। यहां से रैली कोठी रोड होते हुए संकुल भवन पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक अपने ऊपर स्लोगन लिखकर पहुंचे, जिनमें किसानों की फसल खरीदी और दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग प्रमुख रही। ‘फसल खरीदी को लेकर बदली जा रही तारीखे’ विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि फसल खरीदी को लेकर किसानों को बार-बार तारीख दी जा रही है और उन्हें मंडी में गेहूं 2018 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। प्रदर्शन में शहर और प्रदेश किसान कांग्रेस के पदाधिकारी—धर्मेंद्र जी, प्रभारी चंद्र भाई सहित जिलेभर के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने किसानों के समर्थन में आवाज उठाई।



Source link