देश में 33% महिला आरक्षण पर चल रही चर्चाओं के बीच खंडवा जिले में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी 50% से अधिक है। जिले में 11 प्रमुख राजनीतिक पदों पर महिलाएं काबिज हैं, जबकि 7 पदों पर पुरुष हैं। इसके बावजूद सरकारी दफ्तरों में ‘डबल कुर्सी कल्चर’ पनप गया है, जहां एक कुर्सी महिला जनप्रतिनिधि की और दूसरी उनके पति की होती है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पद पर महिलाएं बैठी हैं, लेकिन प्रशासनिक व राजनीतिक फैसले पर्दे के पीछे से उनके पति ही ले रहे हैं। ‘सुपर विधायक’ कहलाते हैं विधायक पति, महापौर पति घर से चला रहे दफ्तर जिले की सियासत में महिलाएं भले ही भागीदारी कर रही हैं, लेकिन पर्दे के आगे और पीछे उनके पति ही पूरी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। खंडवा विधायक कंचन तनवे के पति मुकेश तनवे को लोग ‘सुपर विधायक’ बोलते हैं। सारे कार्यक्रम वही तय करते हैं। वहीं, खंडवा महापौर अमृता यादव के पति अमर यादव ने सांसद प्रतिनिधि के नाते नगर निगम में एंट्री ली थी। हालांकि, पूर्व निगम कमिश्नर सविता प्रधान से विवाद के बाद उन्होंने निगम जाना छोड़ दिया और अब अपने निवास पर ही दफ्तर खोल लिया है। जनपद और नगर परिषदों में लगीं ‘डबल कुर्सियां’ खंडवा जनपद पंचायत अध्यक्ष मीनाबाई सोलंकी के पति रामपाल सिंह सोलंकी ही प्रशासनिक फैसले लेते हैं। जनपद कार्यालय में डबल कुर्सी लगा रखी गई है। इसी तरह मूंदी नगर परिषद अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर और ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार के पति ही कार्यालय में बैठते हैं। यहां भी ‘डबल कुर्सी’ कल्चर लागू है। यही हाल जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े और पंधाना नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता जगधन्ने सहित अन्य जगहों का भी है। दूसरी ओर, पंधाना विधायक छाया मोरे अपने प्रशासनिक फैसले खुद लेती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे कई मामलों में उनके राजनीतिक गुरु तोताराम महाजन सलाहकार की भूमिका में रहते हैं। जिले के इन 11 प्रमुख पदों पर महिलाओं का कब्जा जिला पंचायत अध्यक्ष – पिंकी वानखेड़े खंडवा विधायक – कंचन तनवे पंधाना विधायक – छाया मोरे खंडवा महापौर – अमृता यादव खंडवा जनपद पंचायत अध्यक्ष – मीनाबाई सोलंकी पंधाना जनपद अध्यक्ष – सुमित्रा काले खालवा जनपद पंचायत अध्यक्ष – सोनताबाई कवड़े हरसूद जनपद अध्यक्ष – ममता सावनेर पंधाना नगर परिषद अध्यक्ष – सुनिता जगधन्ने मूंदी नगर परिषद अध्यक्ष – ज्योतिबाला राठौर ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष – मनीषा परिहार मात्र 7 पदों पर पुरुष काबिज सांसद – ज्ञानेश्वर पाटिल हरसूद विधायक (कैबिनेट मंत्री) – विजय शाह मांधाता विधायक – नारायण पटेल हरसूद (छनेरा) नगर परिषद अध्यक्ष – मुकेश वर्मा पुनासा नगर परिषद अध्यक्ष – रूपेश पंवार छैगांवमाखन जनपद अध्यक्ष – महेंद्रसिंह सावनेर पुनासा जनपद अध्यक्ष – राव पुष्पेंद्रसिंह
Source link