थाना प्रभारी संदीप भारती लाइन अटैच: रीना सिंह को मिली मऊगंज थाने की कमान – Mauganj News

थाना प्रभारी संदीप भारती लाइन अटैच:  रीना सिंह को मिली मऊगंज थाने की कमान – Mauganj News




मऊगंज जिले में पुलिस विभाग ने एक बड़ा फेरबदल किया है। विवादों में घिरे थाना प्रभारी संदीप भारती को उनके पद से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह कार्यवाहक निरीक्षक रीना सिंह को मऊगंज थाने की कमान सौंपी गई है। उप-निरीक्षक संदीप भारती को थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों, असंतोषजनक पुलिस कार्यप्रणाली और फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हटाया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लाइन अटैच किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि यह निर्णय थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने और जनता के बीच पुलिस की छवि सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है। संदीप भारती के कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से असंतोष व्याप्त था। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हाल ही में जारी तबादला सूची के तहत पीटीएस रीवा में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक रीना सिंह का स्थानांतरण मऊगंज जिले में हुआ था। अब उन्हें मऊगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। रीना सिंह ने मंगलवार देर शाम थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की बड़ी चुनौती होगी।



Source link