Last Updated:
Ujjain News: सिंह राशि के वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और आकर्षण में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा और आपका सामाजिक दायरा भी मजबूत होगा.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इनके परिवर्तन का प्रभाव हर राशि पर पड़ता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है. अब जल्द ही मेष संक्रांति आने वाली है, जो इस बार बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे, जिससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. सूर्य और मंगल की मित्रता इस गोचर को और अधिक शुभ बना रही है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी. ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह समय खासकर चार राशियों के लिए करियर में तरक्की, धन लाभ और नई सफलताओं के अवसर लेकर आ सकता है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मेष संक्रांति 14 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पुण्यकाल सुबह 06 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. वहीं इस दिन महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है. इस दौरान स्नान-दान किया जा सकता है.
चार राशियों को होगा लाभ
मेष- इस राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आपके अंदर नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा, जिससे आत्मविश्वास और हिम्मत दोनों मजबूत होंगे. लंबे समय से अटके हुए काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी. हालात आपके पक्ष में नजर आएंगे, मानो किस्मत खुद आपका साथ दे रही हो. हर कदम पर सफलता की ओर बढ़ने के संकेत मिलेंगे.
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह समय संतुलन और सुकून लेकर आने वाला है. दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. यह दौर रिश्तों को सुधारने, विश्वास बढ़ाने और अपनों के साथ जुड़ाव मजबूत करने का सुनहरा अवसर है.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और आकर्षण में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा और सामाजिक दायरा भी मजबूत होगा. रिश्तों में चल रही दूरियां अब खत्म हो सकती हैं. यह दौर प्रेम संबंधों को नया जीवन देने और भावनात्मक संतुलन स्थापित करने का बेहतरीन अवसर लेकर आया है.
मकर- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. परिवार में चल रहे पुराने विवाद या मतभेद धीरे-धीरे समाप्त होने की संभावना है और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की भी संभावना बन रही है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.