बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय रिया शर्मा ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रिया तीन दिन पहले अपने प्रेमी विजय कौशल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। मंगलवार दोपहर उसके पिता संजू शर्मा को दोनों एमआर-10 इलाके में मिले, जिसके बाद समझाइश देकर उन्हें घर ले जाया गया। घर में ही था प्रेमी, मां हॉल में बैठी रही दोपहर में नहाने के बाद रिया से खाने का पूछा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह हॉल में मां के पास ही बैठी रही। शाम के समय रिया के पिता दूध लेने बाहर गए थे। इसी दौरान रिया ने घर के पीछे के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां और प्रेमी विजय घर के हॉल में ही मौजूद थे, जबकि भाई पिता के गैरेज पर था। 4 साल से चल रहा था अफेयर पिता के अनुसार, रिया और विजय के बीच पिछले 4 साल से संबंध थे। विजय शादी की बात को लगातार टालता रहा। इसी बीच परिवार ने रिया के लिए बेंगलुरु में रिश्ता देखा, लेकिन विजय ने इसका विरोध किया। परिजनों ने बताया कि विजय कुछ काम नही करता। उसने रिया से शादी का प्रस्ताव काफी समय पहले रखा था। तब उसे यह कहकर हां की थी कि वह कुछ काम करे तब बेटी का रिश्ता पक्का कर देंगे। लेकिन करीब 4 साल तक विजय टालता रहा। आखिर में रिया ने खुद परिजनो से दूसरा रिश्ता देखने को लेकर बात की। लेकिन विजय ने वहां भी बात नही होने दी ओर रिया को रोक दिया। उन्होने अपनी बेटी के मौत को लेकर विजय ओर उसके परिवार पर आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि विवाद के दौरान रिया ने पहले अपने हाथ की नस भी काट ली थी। इसके बाद वह विजय के साथ उसके घर गई, लेकिन वहां भी कहासुनी के बाद वापस आ गई। मानसिक दबाव में उठाया कदम? परिजनों ने आरोप लगाया है कि विजय कोई काम नहीं करता था और लगातार शादी टालता रहा, जिससे रिया मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link