बाइक सीमेंट पोल से टकराई, मंडला में भाई-बहन घायल: दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर – Mandla News

बाइक सीमेंट पोल से टकराई, मंडला में भाई-बहन घायल:  दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर – Mandla News




मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बाइक पोल से टकरा गई, जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम करौंदी के पास तब हुआ जब दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मझगांव निवासी रज्जो बाई अपने भाई राजू मरावी के साथ बाइक से निवास की ओर जा रही थीं। रज्जो बाई के बेटे की बारात मंगलवार को कछारी गई थी। यह बाइक उनके बेटे को शादी में दहेज में मिली थी, जिससे लौटते समय करौंदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंट के छोटे पोल से जा भिड़ी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे के बाद राहगीरों ने सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। निवास पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।



Source link