MP के बड़वानी में कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके; घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

MP के बड़वानी में कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके; घबराकर घरों से बाहर निकले लोग


Last Updated:

MP Earthquake: मध्य प्रदेश बड़वानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. अचानक से लोगों को धरती में कंपन महसूस होने लगा. लेकिन अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

Zoom

मध्य प्रदेश के बड़वानी में भूकंप के झटके

MP Earthquake In Barwani: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए. हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि भूकंप में रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 नापी गई. इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वैधशाला में कंपन दर्ज हुआ. जिले के मोहिपुरा में ग्रामीणों ने भूकंप के झटके महसूस किए. घरों की दीवारों में इससे दरार आ गईं और भूकंप के झटके लगते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए.

जिले में दो मिनट तक महसूस किए भूकंप के झटके
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह चंदेल ने बताया कि बड़वानी जिले में दोपहर 12 बजकर 48 मिनट 53 सेकंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई. चंदेल ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था. बड़वानी के अतिरिक्त जिलाधिकारी सोहन कनास ने बताया कि हमें जिले के कुछ इलाकों में दो मिनट तक भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिली है. हालांकि, भूकंप से कहीं भी जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है.

जिले के मोहिपुरा गांव के निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमने भूकंप के झटके महसूस किए. झटके महसूस होते ही हम घबराकर घरों से बाहर निकल आए.



Source link