Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊपरी हिस्से में एक साथ 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने की वजह से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है.
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक आज बुधवार को प्रदेश के चार जिलों दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है. प्रदेश के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना जताई गई है. जहां ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर जिले में बारिश देखने को मिलेगी.
60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी
बारिश के साथ-साथ प्रदेश में तेज आंधी का तांडव भी देखने को मिलेगा. ऐसे ही कुछ नजारा आज सुबह जबलपुर सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है. जहां सुबह से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. बाकी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी.
11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है. इस नए सिस्टम के असर से पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता हैं. बीते 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मौसम काफी खराब रहा. जहां शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि रतलाम में तेज धूल भरी आंधी भी चली.
आज इन जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट
दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है. जबकि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का दौर रहेगा.
9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान
सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 34.4°C
इंदौर में 33.6°C
जबलपुर में 36.0°C
ग्वालियर में 33.3°C
उज्जैन में 34.4°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 20.8°C
इंदौर में 18.6°C
जबलपुर में 18.6°C
ग्वालियर में 19.6°C
उज्जैन में 18.5°C