उज्जैन : हिन्दू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. पूरे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं, यानी हर महीने दो एकादशी एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. एकादशी का व्रत रखने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन की कई परेशानियां भी दूर होती हैं.
इस वर्ष वैशाख मास की एकादशी मे अब कुछ ही दिन बचे है. यह दिन, इसे वरूथनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं. तो चलिए, उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि वरूथनी एकादशी पर राशि अनुसार कौन से उपाय करने से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है.
क़ब मनाई जाएगी वरुथिनी एकादशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वरुथिनी एकादशी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आती है. इस बार वरुथिनी एकादशी तिथि 13 अप्रैल को रात 1 बजकर 17 मिनट के लगभग से शुरू होगी और इसका समापन 14 अप्रैल को रात 1 बजकर 08 मिनट के लगभग होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल दिन सोमवार को रखा जाएगा और इसका पारण 14 अप्रैल 2026 को द्वादशी तिथि में किया जाएगा.
वरुथिनी एकादशी पर जरूर करे राशि अनुसार दान
मेष राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से सुख-शांति बनी रहती है.
वृषभ राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को सफेद चीजों का भोग लगाए. ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते है.
मिथुन राशि- इस दिन इस राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें. तो साल भर विष्णु भगवान हर कार्य मे विजय प्रदान करेंगे.
कर्क राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य मे सुधार होता है.
सिंह राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें. ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
कन्या राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद मिठाई और केसर अर्पित भगवान को करे, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
तुला राशि- इस एकादशी के दिन इस राशि के जातको को सफेद चीजों का दान करें, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
वृश्चिक राशि– वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गुड़ का दान करना चाहिए, इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
धनु राशि– वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को पीले वस्त्र और पीले चंदन का भगवान को भोग लगाना चाहिए. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को हरि विष्णु भगवान को दही और इलायची का भोग अर्पित करें. ऐसा करने से हर मनोकामना ओन होती है.
कुंभ राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. तो साल भर लक्ष्मी नारायण की कृपा बनी रहेगी.
मीन राशि- वरुथिनी एकादशी के दिन इस राशि के जातको को गरीबों की सेवा करें और मिश्री का भोग लगाएं. ऐसा करने से पारिवारिक कलह समाप्त होता है.