Last Updated:
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. पुलिस ने उन्हें ऐसा सबक सिखाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. आरोपियों का जुलूस निकाला गया और उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई गई.
उज्जैन पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला.
उज्जैन. उज्जैन महाकाल थाना पुलिस ने सरेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की और उन्हें अच्छा सबक सिखाया. महाकाल थाना क्षेत्र के सारवान इलाके में स्थित मस्जिद के सामने बीती रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि मोहम्मद अशफाक के घर पहुंचकर अब्दुल समी उम्र 20 साल और नासिर पठान उम्र 21 साल ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर फरियादी के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर उसे धमकाया.
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. बुधवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपियों अब्दुल समी और नासिर पठान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला
मौके पर ले जाकर पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक कराई और आरोपियों को उनके कृत्य का एहसास कराया. इतना ही नहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला. इस दौरान उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई गई, ताकि इलाके में कानून का संदेश साफ तौर पर पहुंचे.
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बीकॉम, बीसीए और तृतीय वर्ष के फाउंडेशन पेपर में पूछे गए एक विवादित सवाल ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने संबंधित पेपरसेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी जारी है. वहीं छात्रों को राहत देते हुए फैसला लिया गया है कि उस सवाल के बदले सभी परीक्षार्थियों को एक-एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा, ताकि किसी का परिणाम प्रभावित न हो. यहां पढ़ें पूरी खबर…
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें