छत्तीसगढ़ से छोटे नोटों की MP में सप्लाई: 17.90 लाख के साथ पकड़ाया कारोबारी,इसमें 10-20 और 50 रुपए की गड्डियां, बोला-कमीशन में खपाता है नोट – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ से छोटे नोटों की MP में सप्लाई:  17.90 लाख के साथ पकड़ाया कारोबारी,इसमें 10-20 और 50 रुपए की गड्डियां, बोला-कमीशन में खपाता है नोट – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश में कमीशन के लिए छोटे नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। बिलासपुर में बेलगहना पुलिस और ACCU टीम ने एक कारोबारी के पास से 17.90 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की 81 गड्डियां शामिल है। मामला बेलग

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन बजाज (35) निवासी बिलासपुर के सिटी कोतवाली कश्यप कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक तांबा-पीतल स्क्रेब का कारोबार भी करता है। जिसके चलते उसका बैकों में आना जाना रहता है। इसी माध्यम से उसने बैंक अफसरों से परिचय बढ़ाकर करेंसी नोट खपाने का अवैध धंधा करने लगा।

10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की 81 गड्डियां मिली हैं।

कमीशन पर सप्लाई करता था नोट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह इन छोटे नोटों की गड्डियों को कमीशन पर सप्लाई करता था। हर बंडल पर उसे 200 से 1000 रुपए तक का कमीशन मिलता था। वह शहर के साथ-साथ जिले के बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर नोट जुटाता था।

सूटकेस और पिट्ठू बैग में पैसे लेकर घूम रहा था

बुधवार रात को बेलगहना पुलिस और ACCU टीम इलाके में पेट्रोलिंग और जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

कारोबारी के पास से 17.90 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कारोबारी के पास से 17.90 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नोट खपाने के लिए जा रहा था MP

इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों रजनेश सिंह, मधुलिका सिंह और निमितेश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह बैंकों से करेंसी नोटों को इकठ्ठा कर MP के कटनी, शहडोल और आसपास के व्यापारियों के यहां खपाता था। इन नोटों को कहां से लाया था, इसकी जानकारी नहीं दे पाया।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

महासमुंद में 5 दिन में 1.47 करोड़ कैश,2-लग्जरी कार जब्त:500-500 नोट के बंडल मिले, बिना डॉक्यूमेंट ला रहे थे; इनमें रायपुर का व्यापारी भी

महासमुंद जिले में 5 दिन में करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार कैश पकड़ाया।

महासमुंद जिले में 5 दिन में करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार कैश पकड़ाया।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिछले 5 दिन में करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार कैश पकड़ाया है। ओडिशा के रास्ते आ रहे व्यापारी की कार से ये पैसे जब्त किए गए हैं। इनमें एक रायपुर का व्यापारी भी शामिल है। छत्तीसगढ़-ओडिशा की अंतरराज्यीय सीमा की नाके पर अलग-अलग थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link