ड्रेसिंग रूम में टूट कर बिखर गए डेविड मिलर, आंसू से डबडबा गई आंखें

ड्रेसिंग रूम में टूट कर बिखर गए डेविड मिलर, आंसू से डबडबा गई आंखें


होमखेलक्रिकेट

ड्रेसिंग रूम में टूट कर बिखर गए डेविड मिलर, आंसू से डबडबा गई आंखें

Last Updated:

David Miller broke down in dressing room: गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली 1 रन से हार के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह से हताश नजर आए. मिलर के अंतिम ओवर में 1 रन नहीं लेने के कारण दिल्ली कैपिटल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा.

Zoom

ड्रेसिंग रूम में हताश नजर आए डेविड मिलर

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स के लिए हीरो बनते-बनते विलेन बन गए. डेविड मिलर ने मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नाबाद 41 रनों की पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवर में उनके एक सिंगल नहीं लेने के कारण उन्होंने दिल्ली के लिए सबकुछ चौपट कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स को मैच में सिर्फ 1 रन से हार मिली, जबकि वह जीत सकती थी या फिर सुपरओवर में फैसला आ सकता था.

दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद डेविड मिलर पूरी तरह से हताश नजर आए. दिल्ली कैपिटल्स ने मैच के बाद एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में मिलर टूट कर बिखरे हुए दिख रहे हैं. उन्हें अपने 1 रन नहीं लेने के फैसले पर इतना पछतावा हो रहा था कि उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े. इस वीडियो में टीम के कोच हेमंग बदानी मिलर को संभालते हुए भी दिख रहे हैं.

अक्षर पटेल ने भी डेविड मिलर को संभाला

गुजरात के खिलाफ अंतिम गेंद पर कुलदीप के रनआउट होते ही दिल्ली ने मैच को गंवा दिया. उससे पहले ओवर की 5वीं गेंद पर मिलर ने एक आसान सा सिंगल छोड़ा था. डेविड मिलर अगर वह रन ले लेते तो स्ट्राइक कुलदीप के पास जाता और स्कोर की बराबरी हो जाती, लेकिन मिलर ने ऐसा नहीं किया. मिलर को लगा कि वह आखिरी गेंद पर बड़ा हिट लगा सकते हैं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शानदार गेंद डालकर मिलर के मनसूबों पर पानी फेर दिया.

अंतिम गेंद पर मिलर हिट नहीं क पाए. ऐसे में मैच बचाने के लिए वह कुलदीप के साथ मिलकर किसी तरह स्कोर को बराबर करने की कोशिश की, लेकिन जोस बटलर ने कुलदीप को रनआउट कर दिया. इस तरह मैच गुजरात ने 1 रन से जीता था. मैच खत्म होते ही मिलर को एहसास हो गया कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी. वह मैदान पर ही भावुक हो गए. ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें संभाला. वहीं इस मुकाबले की बात करें तो गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 209 रन ही बना पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link