‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’, टीचर का अश्लील मैसेज वायरल, छात्रा के उड़े होश

‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’, टीचर का अश्लील मैसेज वायरल, छात्रा के उड़े होश


Last Updated:

Rewa News: एमपी के रीवा के पीएमश्री कॉलेज में एक शिक्षक पर बीए फर्स्ट ईयर छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील और धमकाने वाले मैसेज भेजने का आरोप लगा है. छात्रा ने साफ मना कर दिया, लेकिन लगातार ऐसे संदेश मिलने से वह मेंटल रूप से परेशान हो गई. छात्राओं की शिकायत के बाद शिक्षकों ने गलती स्वीकार की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने लंबा समय तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

Zoom

Rewa News (शिवेंद्र सिंह): मध्य प्रदेश के रीवा के पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे. मैसेज में शिक्षक ने लिखा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ. छात्रा ने शिक्षक के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया, लेकिन शिक्षक ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की. उसने मैसेज में लिखा कि मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना. लगातार ऐसे मैसेज मिलने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई.

इस परेशानी के बढ़ने पर छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट को औपचारिक शिकायत की गई, साथ ही मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पेश किए गए. कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच कमेटी गठित की. जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए अपनी गलती मान ली. इसके बावजूद, छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले के कारण बुधवार को छात्रा और परिजन कॉलेज में नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई होना चाहिए ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि वह मामले की पूरी जांच कर रही है और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी. हालांकि, छात्रा और परिजन अब भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और चाहते हैं कि आरोपी शिक्षक को दंड मिले.

शिक्षकों को निष्कासित किया
रीवा के पीएम एक्सीलेंस मॉडल साइंस कॉलेज में दो शिक्षकों-अमित साहू और उमेश प्रजापति पर छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा. छात्राओं की शिकायत के बाद शिक्षकों ने गलती स्वीकार की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने लंबा समय तक कोई कार्रवाई नहीं की है. छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज ने जांच समिति बनाकर दोनों शिक्षकों को निष्कासित कर दिया. हालांकि, मैनेजमेंट ने अब तक पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी है और मीडिया से दूरी बनाए रखी है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link