फ्रूटी के डिब्बों में शराब, आरोपी को दबोचने पर पुलिस भी हैरान! तस्करी के लिए ऐसा जुगाड़

फ्रूटी के डिब्बों में शराब, आरोपी को दबोचने पर पुलिस भी हैरान! तस्करी के लिए ऐसा जुगाड़


Last Updated:

मध्य प्रदेश के गुना में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने शराब बेचने के लिए उन्हें फ्रूटी के डिब्बों में भर दिया, लेकिन पुलिस के सामने उसकी चालाकी नहीं चल पाई और उसके पकड़ लिया गया.

Zoom

Guna News: गुना में शराब तस्करों के शातिर दिमाग और पुलिस की पैनी नजर के बीच अक्सर चूहे-बिल्ली का खेल चलता है, लेकिन सिरसी पुलिस ने तस्करी का एक ऐसा मल्टी टैलेंटेड तरीका पकड़ा है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्कर ने बच्चों के पीने वाले जूस (फ्रूटी) के डिब्बों का सहारा लिया, पर उसकी यह चालाकी पुलिस के मुखबिर तंत्र के आगे फेल हो गई.

जूस के डिब्बों में पैक थी शराब
थाना सिरसी में पदस्थ सउनि गुणसागर मीणा को सूचना मिली थी कि ग्राम करनावटा में वेस्ता भिलाला के घर के पास एक शख्स आम के पेड़ के नीचे अपनी महफिल सजाने और माल बेचने की फिराक में है. पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपी वेस्ता भिलाला को दबोच लिया और उसके कट्टे की तलाशी ली, तो अधिकारी भी चकरा गए. कट्टे के अंदर रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 25 ऐसे डिब्बे मिले जो बिल्कुल बच्चों की रूटी जैसे नजर आ रहे थे. तस्कर का इरादा साफ था कि किसी को शक भी न हो और वह जूस के नाम पर शहर में जहर खपा दे.

आम के पेड़ के नीचे धरा गया शातिर
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 15 लीटर की केन भी मिली, जिसमें घुंघरू ब्रांड की स्ट्रॉन्ग देशी मदिरा के 30 क्वार्टर भरे हुए थे. पुलिस ने मौके से कुल 9 लीटर 900 एमएल अवैध राजस्थान निर्मित शराब बरामद की. जब पुलिस ने तस्कर से शराब का लाइसेंस मांगा, तो वह बगले झांकने लगा.

पुलिस कर रही मामले की जांच
सिरसी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर अवैध खेप को जब्त कर लिया है. पुलिस अब इस व्हिस्की वाली फ्रूटी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर राजस्थान से यह शातिर माल किन रास्तों से होकर मध्य प्रदेश के गुना की सीमा में दाखिल हुआ.



Source link