Last Updated:
Jos Buttler created history in T20: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 में इतिहास रच दिया. बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 5 छक्के लगाए. इसके साथ ही बटलर के 600 सिक्स पूरे हो गए हैं.
जोस बटलर ने टी20 में पूरे किए 600 सिक्स
नई दिल्ली: इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धूम मचा दी. गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे बटलर ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 27 गेंद में 52 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में बटलर ने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए. इसके साथ ही बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
दिल्ली के खिलाफ बटलर ने 5 छक्के लगाते ही टी20 क्रिकेट में उनके 600 सिक्स पूरे हो गए. ऐसा करने वाले बटलर दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज बने हैं. बटलर ने यह उपलब्धि अपने 496वें मैच में हासिल की है. इस रिकॉर्ड के साथ ही बटलर क्रिस गेल जैसे विध्वंसक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में गेल पहले स्थान पर हैं.
टी20 में 5 सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल -1056 सिक्स
- किरोन पोलार्ड- 982 सिक्स
- आंद्र रसेल- 784 सिक्स
- निकोलस पूरन- 712 सिक्स
- जोस बटलर- 600 सिक्स
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें