Last Updated:
MP Board 10th, 12th Result 2026: मध्य प्रदेश के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को 10वीं 12वीं के नतीजों का इंतजार है. एक माह पहले परीक्षा समाप्त होने के बाद अब लाखों स्टूडेंटस अपने रिजल्ट की राह देख रहे हैं. आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे कब तक आ सकते हैं?
MP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं इन दिनों काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब रिजल्ट आने वाला है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल मुख्यालय से इन नतीजों की घोषणा जल्द ही होने वाली है. इस साल कुल 9 लाख छात्र 10वीं (HSC) और 7 लाख छात्र 12वीं (HSSC) की परीक्षा में शामिल हुए थे. इन सभी परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.
परीक्षाएं कब हुई थीं?
10वीं की परीक्षा: 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 को खत्म हुई.इस परीक्षा में लगभग 9 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे वहीं 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 7 मार्च 2026 को खत्म हुई. इस परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.दोनों परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं. अब बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर चुका है और मार्क्स अपलोडिंग की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है.
रिजल्ट कब आएगा?
कई मीडिया रिपोर्टस में एमपी बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 अप्रैल 2026 के बाद या पहले जारी किए जा सकते हैं हालांकि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए संभावना यह भी जताई जा रही है कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी समय जारी हो सकते हैं. बोर्ड ने अभी तक कोई तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारी अंतिम चरण में है. कुछ रिपोर्ट्स में 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट आने की बात कही जा रही थी.
रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. स्टेप्स बहुत आसान हैं:
1. एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Exam Results सेक्शन में जाएं.
3. High School Certificate Examination (HSC) Result 2026 या Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
5. सबमिट करने के बाद आपकी ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें.
छात्रों के लिए क्या मतलब है?
16 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिजल्ट आते ही पास होने वाले छात्र आगे की पढ़ाई या जॉब की प्लानिंग शुरू कर सकेंगे. जो फेल होंगे, उनके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प भी रहेगा.रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइटों का इस्तेमाल करें. फर्जी वेबसाइटों या लिंक्स से बचें, क्योंकि रिजल्ट के समय कई ठग सक्रिय हो जाते हैं.छात्र थोड़ा और धैर्य रखें और अच्छे नंबर आने की तैयारी करें.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें