दुल्हन को लेन हेलीकॉप्टर से इस स्टाइल में आया दूल्हा- देखें Video

दुल्हन को लेन हेलीकॉप्टर से इस स्टाइल में आया दूल्हा- देखें Video


होशंगाबाद में दुल्हन को लेने दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा.

दूल्हा चाहता था कि वह कोरोना काल में दुल्हन को किसी अनोखे तरीके से घर लाए. इस तरह तय हुआ कि दूल्हा हेलीकॉप्टर में जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखेगा. इस बारात में बाराती कम ही संख्या में पहुंचे. उनके ठहरने की जगह भी शानदार है.



  • Last Updated:
    December 12, 2020, 9:42 AM IST

होशंगाबाद. जिले के सिवनी मालवा में अनोखे अंदाज में हो रही शादी आकर्षण का केंद्र बन गई. दरअसल दूल्हा दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचा. इस नजारे को देखने लोगों की खासी भीड़ पहुंच गई. बारात राजस्थान से आई है, जिसे सैकड़ों एकड़ में बने शामियाने में रुकवाया गया है.

इस अनोखी शादी में कोरोना गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया है. मेहमान और मेजबान दोनों सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कर रहे हैं. बारातियों के लिए यहां सैकड़ों एकड़ में शामियाने बनवाए गए है. एक शामियाने में केवल दो व्यक्ति ही ठहर सकते हैं. इस शादी को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ इस जगह इकट्ठा हो गई.





Source link