शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ढला गांव में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में बने कुएं में गिर गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ढला गांव निवासी रामजीलाल लोधी खंडे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। वे इमरत लोधी के खेत से गुजर रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे खेत में बने कुएं में जा गिरी। घटना के दौरान चालक रामजीलाल लोधी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Source link