जीत के बावजूद ऋषभ पंत को लग रही है फटकार, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी LSG की पोल

जीत के बावजूद ऋषभ पंत को लग रही है फटकार, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी LSG की पोल


होमखेलक्रिकेट

जीत के बावजूद ऋषभ पंत को लग रही है फटकार, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी LSG की पोल

Last Updated:

Mohammad Kaif statement on Rishabh Pant: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपरजायंट्स में कप्तान ऋषभ पंत की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. कैफ का मानना है कि वह पंत अपनी टीम को जीत दिलाने में जिम्मेदारी नहीं उठा रहे हैं. इस सीजन में पंत टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.

Zoom

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सीजन के पहले मैच में हार के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है. लखनऊ ने अपनी दूसरी जीत कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दर्ज की. उससे पहले टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, लेकिन दोनों ही जीत लखनऊ को मुश्किल से मिली है. यही कारण है कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना की है. कैफ का मानना है कि पंत को अपनी खेल की समझ में सुधार करना होगा और लगातार अच्छे परिणाम के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी.

एलएसजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. पंत इस मैच में केवल 10 रन बना पाए थे और उनके शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी नहीं चल पाए थे. मुकुल चौधरी के नाबाद 54 रन की मदद से एलएसजी ने यह मैच जीता था. पंत के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है और कैफ ने इसी संदर्भ में उनकी आलोचना की.

ऋषभ पंत को बल्लेबाजी में लेनी पड़ेगी जिम्मेदारी-कैफ

कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘‘टीम को जरूरत थी कि वह अंत तक क्रीज पर टिके रहें. वह अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं. जब वह बल्लेबाजी करने आए तो स्थिति मुश्किल नहीं थी. एलएसजी ने पहले पांच ओवरों में ही 41 रन बना लिए थे. किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और अंत तक बल्लेबाजी करनी थी. यह भूमिका पंत को निभानी चाहिए थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान होने के नाते अगर आप जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो आप अपनी टीम को मैच जिताने में मदद नहीं कर सकते. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है. उन्हें मैच की स्थिति को बेहतर ढंग से समझना होगा और यह सीखना होगा कि कब अपनी रणनीति बदलनी है.’’ कैफ ने कहा, ‘‘एक कप्तान का काम होता है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक टिका रहे और पंत को इसी पर काम करना होगा.’’

सुनील गावस्कर ने की LSG के युवा खिलाड़ियों की तारीफ

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि एलएसजी इस सत्र में अपने प्रमुख खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद जीत रही है जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह पूरी तरह से उन पर निर्भर नहीं है. गावस्कर ने कहा, ‘‘वे (एलएसजी) मुश्किल स्थिति में थे, लेकिन अपने युवा खिलाड़ियों की मदद से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. मिचेल मार्श ज्यादा रन नहीं बना पाए, एडन मारक्रम ने सिर्फ 22 रन बनाए. पंत और पूरन भी लय में नहीं आ सके.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने मुख्य बल्लेबाजों के संघर्ष के बावजूद एलएसजी ने खुद को संभाला और जीत हासिल की. ​​पिछले साल वे पूरी तरह से अपने इन मुख्य खिलाड़ियों पर निर्भर थे. इस सत्र में वे इन खिलाड़ियों पर निर्भर हुए बिना भी जीत हासिल कर रहे हैं.’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘एलएसजी के लिए चिंता का विषय निकोलस पूरन की खराब फॉर्म है. केकेआर के खिलाफ वह लय में नहीं दिखे. एलएसजी को पूरन का आत्मविश्वास वापस दिलाने का कोई तरीका ढूंढना होगा.’’ उन्होंने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की भी प्रशंसा की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link