‘तुम मुझे डिजर्व नहीं करते हो’, शादी के 11 साल बाद पति लगने लगा काला, देने लगी ताने

‘तुम मुझे डिजर्व नहीं करते हो’, शादी के 11 साल बाद पति लगने लगा काला, देने लगी ताने


Last Updated:

Dhar Husband Murder Conspiracy: मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण में हुए सनसनी हत्याकांड ने सभी को सन्न कर दिया. पहले तो पत्नी ने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित की हत्या और लूट की कहानी सुनाई थी. लेकिन पुलिस जांच में वह खुद ही कातिल निकली. इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी के साथ उसका प्रेमी भी शामिल था. अवैध संबंध के चलते लूट का रूप देकर साजिश को अंजाम दिया गया था. बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है. वहीं मृतक की बहन ने अब एक बड़ा खुलासा किया है.

मृतक की बहन ने बताया कि भाभी प्रियंका ने कहा था कि तुम काले हो और मुझे डिजर्व नहीं करते हो. बाद में कहती थी कि गुस्से में बोल दिया है. अब उसका काला रंग ही मौत का कारण बना है. वह भाई के साथ झगड़ा भी करती थी. कई बार इनका परिवार वालों के सामने ही झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रियंका फिल्मी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी और अपने पति को बिल्कुल समय नहीं देती थी.

दरअसल ग्राम गोंदीखेडा चारण में 7 अप्रैल की रात 2:00 के आसपास मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित के घर अज्ञात लोगों ने धावा बोला. इसके बाद उन्होंने पति और पत्नी के साथ मारपीट की. फिर से सोने चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे. बाद में पुलिस की जांच में प्रियंका ने बार-बार बयान बदले और पुलिस को शक हो गया.

पूरी घटना के बाद एसपी मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे और जब मामले की छानबीन शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मृतक की पत्नी प्रियंका पर शक होने पर जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच्चाई उगल दी. मृतक की पत्नी प्रियंका ने बताया कि राजगढ़ के कमलेश के साथ उसके प्रेम संबंध थे और उसका पति उसे परेशान करता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रियंका ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण पुरोहित को रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्रेमी कमलेश ने उसके दोस्त सुरेंद्र को एक लाख रुपए की सुपारी दी. फिर साजिश रचकर देवकृष्ण को मौत के घाट उतार दिया. दोनों की शादी अप्रैल 2015 में हुई थी.

पूरे मामले में एसपी मयंक अवस्थी ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई है. आरोपी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी सुरेंद्र अभी फरार है. जिसे भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. राजोद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब वह आगे की कार्रवाई हुई है.



Source link