शाजापुर के सुनेरा थाना क्षेत्र में मोलटा जोड़ पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायणगढ़ के रहने वाले मंगल पंवार अपने पिता पप्पूलाल, पत्नी रामकन्या और बहन संगीता के साथ पनवाड़ी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मंगल की पत्नी और बहन सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं। नशे में था दूसरी बाइक का चालक दूसरी बाइक राजगढ़ जिले के रामपुरिया निवासी अजय वर्मा चला रहा था, उसे भी इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर क्षितिज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अजय वर्मा शराब के नशे में था। फिलहाल अस्पताल में चारों घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link