झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत खवासा रोड पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर बामनिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पेटलावद में भर्ती कराया है। स्काई ब्लू कपड़ों में पेड़ के पास मिला युवक बामनिया चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़ ने बताया कि युवक नीम के पेड़ के पास बेसुध पड़ा था। उसने स्काई ब्लू रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई है। पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर पेटलावद टीआई निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि युवक के बारे में जानकारी होने पर थाना पेटलावद के नंबर 7587616944 या बामनिया चौकी के नंबर 8085455059 पर सूचित करें।
Source link