दमोह के मगरोंन थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के फरार आरोपी जनपद सदस्य कूदन आदिवासी का शव शुक्रवार सुबह 9.30 बजे समन्ना रेलवे ट्रैक पर मिला। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल, कूदन आदिवासी पर एक 14 साल की नाबालिग से रेप का आरोप था। पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है। शिकायत के बाद से फरार था आरोपी बुधवार दोपहर जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने मगरोंन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया था। पुलिस आरोपी कूदन आदिवासी की तलाश कर रही थी। आरोपी बुधवार से ही घर से फरार था। परिजन बोले-झूठे आरोपों की वजह से की आत्महत्या मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कूदन आदिवासी पर झूठा आरोप लगाया गया था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने न्याय की मांग की है। मृतक की पत्नी राधा रानी आदिवासी ने बताया कि उनके तीन बेटे और दस नाती-पोते हैं। उन्होंने दावा किया कि नाबालिग ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाया था, जिसे वह सहन नहीं कर पाए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बहन बोली-भाई अचानक से लापता हुआ मृतक की बहन शारदा आदिवासी ने बताया कि कि उनके भाई बुधवार रात को समन्ना गांव आए थे उन्होंने इस घटना के बारे में बताया था। गुरुवार को उनकी भाभी भी गांव पहुंची थीं। शुक्रवार सुबह कूदन आदिवासी अचानक घर से लापता हो गए, जिसके कुछ देर बाद ग्रामीणों ने समन्ना रेलवे ट्रैक पर उनके शव पड़े होने की सूचना दी। बेटा बोला-चुनावी रंजिश में गांव के लोगों ने झूठा फंसाया मृतक के बेटों ने कहा है कि पिता पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है, इसलिए उन्हें न्याय चाहिए। बेटे गुड्डा आदिवासी ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने पिता को झूठे मामले में फसवा दिया है। वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। मृतक का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया की समन्ना रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंची मृतक की पहचान कूदन आदिवासी के रूप में हुई है। वह रेप के मामले में फरार चल रहा था। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगे अब पुलिस मृतक का डीएनए टेस्ट कराएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। भाजपा समर्थित नेता था मृतक जनपद सदस्य कूदन आदिवासी भाजपा समर्थित हैं। आदिवासी होने के चलते पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा ने समर्थन दिया था। इसके पहले उनकी पत्नी आदिवासी कोटे से फतेहपुर से सरपंच रह चुकी हैं। जनपद सदस्य पर लगे आरोपों पर बटियागढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल सिंह कुशवाहा ने बताया की जनपद सदस्य कूदन आदिवासी भाजपा समर्थित हैं। सुसाइड से पहले कुदन आदिवासी ने बताया उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वह इस उम्र में ऐसा काम क्यों करेंगे। इसलिए पुलिस निष्पक्ष तरीके से इस मामले में जांच करें। अगर वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा नेता ने 14 साल की लड़की से किया दुष्कर्म:दमोह में पांच महीने की गर्भवती हुई दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप फतेहपुर के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य 50 साल के कुंदन आदिवासी पर लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link