CSK के लिए गुड न्यूज, मैदान पर उतरने को तैयार धोनी, पहली झलक देख फैंस गदगद

CSK के लिए गुड न्यूज, मैदान पर उतरने को तैयार धोनी, पहली झलक देख फैंस गदगद


होमखेलक्रिकेट

CSK के लिए गुड न्यूज, मैदान पर उतरने को तैयार धोनी, पहली झलक देख फैंस गदगद

Last Updated:

MS Dhoni started training at chepauk: चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है. आईपीएल 2026 में टीम ने अपने शुरुआत तीन मुकाबले गंवा दिए हैं. टीम की अगली भिड़ंत 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से अपने होम ग्राउंड चेपॉक में होनी है. इससे पहले धोनी को मैदान पर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया, जिससे सीएसके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई.

Zoom

एमएस धोनी की पहली झलक देख खुशी से झूमे फैंस.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक राहत भरी खबर आई है. आईपीएल 2026 में जिसे येलो आर्मी के फैंस मैदान पर देखने के लिए बेताब थे, उसकी एक झलक ने खुशी की लहर दौड़ा दी है. जी हां, एमएस धोनी सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग करते नजर आए. चेन्नई सुपर किंग्स कल यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले धोनी चेपॉक में सपोर्ट स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत करते दिखे. हालांकि, वह दिल्ली के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, या फिर टीम में कब लौटेंगे, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

धोनी की पहली झलक
बता दें कि 28 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन से ठीक पहले सीएसके ने एक अपडेट में बताया था कि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अगले कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं. धोनी तब से न तो के साथ नजर आए और न ही उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस या ट्रेनिंग करते हुए देखा गया. इस बीच सीएसके के कप्तान रुतुराज ने एक अपडेट में कहा था कि वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और एक बार पूरी तरह फिट हो जाएंगे तो मैदान पर जल्दी नजर आएंगे. अब धोनी को मैदान पर ट्रेनिंग करते देख फैंस खुश हैं. उन्हें उम्मीद है कि माही जल्द ही मैच खेलते हुए नजर आएंगे और टीम को जिताएंगे भी.





Source link