VW Taigun Facelift vs New Renault Duster: किस एसयूवी में ज्यादा दम? खरीदने से पहले जानिए

VW Taigun Facelift vs New Renault Duster: किस एसयूवी में ज्यादा दम? खरीदने से पहले जानिए


2026 Volkswagen Taigun Facelift को लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में पेश किया गया है. बाजार में इसका मुकाबला कुछ दिनों पहले ही लॉन्च हुई Renault Duster से होने वाला है. दोनों ही कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दोनों ही Creta और Seltos जैसी कारों को टक्कर देती हैं. रेनो डस्टर की कीमत बता दी गई है, लेकिन टाइगुन की प्राइस डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है.

कीमत की बात करें, तो Duster ज्यादा वैल्यू देती है. इसका बेस वेरिएंट ऑथेंटिक TCe 100 मात्र ₹10.49 लाख (R-Pass पर ₹10.29 लाख) में उपलब्ध है. वहीं, टॉप आइकॉनिक DCT ₹18.49 लाख तक जाता है. पहले से मौजूद Taigun Facelift Comfortline 1.0 टर्बो पेट्रोल की कीमत ₹11.42 लाख से शुरू होकर GT Plus Sport 1.5 के लिए ₹19.19 लाख तक जाती है. फेसलिफ्ट में कीमत थोड़ी बढ़ सकती है. आइए, अब इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Taigun Facelift का लुक प्रीमियम और रिफाइंड है. नई LED हेडलैंप्स, इल्युमिनेटेड लोगो-ग्रिल,इनफिनिटी LED टेललैंप्स, नए 17-इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ. ये 4221 mm लंबी है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 188 mm है. Duster बोल्ड और एडवेंचरस है. इसमें नया सिग्नेचर ग्रिल, फुल LED लाइट्स, 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस (सेगमेंट बेस्ट), 26.9° अप्रोच एंगल है. ये ऑफ-रोड के लिए बेहतर है. Duster की लंबाई-चौड़ाई ज्यादा और लुक मस्कुलर है.

टाइगुन फेसलिफ्ट का केबिन प्रीमियम फील देता है. इसमें डुअल-टोन लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कंट्रास्ट स्टिचिंग, लेजर रेड एम्बिएंट लाइटिंग और रिफ्रेश्ड डैशबोर्ड है. बूट स्पेस 385 लीटर है. डस्टर का इंटीरियर स्पेशियस और मॉडर्न है. इसे 10.1-इंच टचस्क्रीन + 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 48 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़े 518 लीटर बूट (700 लीटर तक) स्पेस के साथ खरीदा जा सकता है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स हैं. टाइगुन में IDA वॉइस कमांड, 10-इंच डिजिटल कॉकपिट और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स नए हैं. Duster में Google बिल्ट-इन इंफोटेनमेंट और ज्यादा कनेक्टिविटी है. टाइगुन पहले से ही 5-स्टार GNCAP रेटेड है और इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESC, TPMS और 40+ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. डस्टर में भी 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, डिस्क ब्रेक्स, ऑल-राउंड और Level-2 ADAS हैं. डस्टर को 5-स्टार रेटिंग मिलने की उम्मीद है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Taigun में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन- 1.0 लीटर TSI (115 PS/178 Nm, 6MT/नया 8AT) और 1.5 लीटर TSI (150 PS/250 Nm, 7DCT) के साथ खरीदा जा सकता है. ये रिफाइंड, स्मूद और फ्यूल एफिशिएंट (19+ kmpl) है. Duster पावरफुल है. इसे 1.0 लीटर TCe 100 (100 PS/166 Nm, 6MT), 1.3 लीटर TCe 160 (163 PS/280 Nm, 6MT/6DCT) और दिवाली तक 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (160 PS) इंजन के साथ खरीदा जा सकेगा.



Source link