डिंडौरी के समनापुर जनपद अंतर्गत मोहदा गांव में शनिवार दोपहर एक बैल 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों के प्राथमिक प्रयासों के विफल होने के बाद डिंडौरी की ‘युवा शक्ति टीम’ ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मवेशी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के सीमित संसाधनों से नहीं मिली सफलता ग्रामीण खामोद चंदेल के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बैल के कुएं में गिरने की जानकारी मिली थी। गांव वालों ने अपने स्तर पर बैल को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुएं की गहराई और संसाधनों की कमी के कारण कोई भी भीतर उतरने का साहस नहीं जुटा सका। इसके बाद युवाओं की टीम को सूचना दी गई। जेसीबी और सीढ़ी की मदद से निकाला बाहर युवा शक्ति टीम के सदस्य रोहित कांसकार अपनी टीम और जेसीबी मशीन के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से सीढ़ी का इंतजाम किया गया और एक युवक रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरा। बैल के सींगों पर मजबूती से रस्सी बांधने के बाद जेसीबी मशीन और स्थानीय युवकों के श्रम से बैल को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया। रोहित कांसकार ने बताया कि उनकी टीम गौ रक्षा और मवेशियों की सेवा के उद्देश्य से कार्य करती है। यह टीम न केवल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती है, बल्कि रात में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट भी बांधती है। रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल इस दो घंटे चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में सिद्धार्थ चौहान, यीशु गवले, सौरभ मेहरा और आदिल खान सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से मौजूद रहे। टीम ने अपील की है कि मवेशियों के संकट में होने पर तत्काल सूचित करें।
Source link