मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद जन्म प्रमाणपत्र निरस्त, महेश्वर CMO का ट्रांसफर

मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद जन्म प्रमाणपत्र निरस्त, महेश्वर CMO का ट्रांसफर


Last Updated:

Viral Girl Monalisa News: प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है. मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद अब उसका बर्थ सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया है. साथ ही सीएमओ का ट्रांसफर भी कर दिया गया है. जानें पूरा माजरा…

Zoom

वायरल गर्ल मोनालिसा.

Viral Girl Monalisa News: प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचकर सोशल मीडिया पर चर्चित हुई महेश्वर की मोनालिसा भोसले (वायरल गर्ल) नाबालिग निकली है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में इसकी पुष्टि हुई है. वहीं आगे की कार्रवाई में महेश्वर नगर परिषद द्वारा एफिडेविट के आधार पर जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र अब निरस्त कर दिया गया है.

तहसीलदार महेश्वर के आदेश पर नगर परिषद ने यह प्रमाण पत्र रद्द कर पोर्टल से भी हटा दिया है. महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. इस आधार पर 11 मार्च 2026 को केरल में फरमान खान से हुई शादी के समय उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष 2 माह थी. जांच में सामने आया कि शादी के लिए बालिग दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया.

महेश्वर की सीएमओ का ट्रांसफर
नगर परिषद महेश्वर के सीएमओ प्रियंक पंड्या को इस मामले में धार जिले के धामनोद में ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं धामनोद की सीएमओ माया मंडलोई को महेश्वर का सीएमओ नियुक्त किया गया है.

हिंदू लड़की को बनाया निशाना: सांसद
वहीं, खरगोन के भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने वीडियो जारी कर बयान दिया. सांसद ने कहा कि यह लव जिहाद का षड्यंत्र है. हिंदू परिवार की नाबालिग किशोरी को धोखाधड़ी से अगवा कर केरल ले जाया गया और शादी कराई गई. कहा, ”मोनालिसा नाबालिग है. दस्तावेजों में हेराफेरी कर लव जिहाद का षड्यंत्र रचा गया. हिंदू लड़की को निशाना बनाया गया. पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

मां ने लगाई सरकार से गुहार
बता दें कि मोनालिसा की मां लता भोंसले ने कहा कि मैं सरकार से हाथ जोड़ से कहती हैं कि मेरी बच्ची सीधी सादी है और नाबालिग है. उसको फरमान ने जाल में फंसाया है. सरकार को उसे लेकर आना चाहिए. मेरी बच्ची को फरमान ने जाल में फंसाया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link