Aaj Ka Mausam: एमपी में मौसम ने बदला रंग, पारा 5 डिग्री तक उछला, 15 अप्रैल से फिर बदलेगा व

Aaj Ka Mausam: एमपी में मौसम ने बदला रंग, पारा 5 डिग्री तक उछला, 15 अप्रैल से फिर बदलेगा व


Last Updated:

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी का असर तेज हो गया है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण राज्य के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम और भोपाल में दिन के तापमान में 1 से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चलिए जान लेते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

Zoom

MP Weather Update: भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही अब मौसम का मिजाज बदल गया है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से चल रही अस्थिर मौसम स्थिति के बाद अब राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई प्रमुख शहरों जैसे इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम और भोपाल में दिन के तापमान में 1 से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

कैसा रहेगा आने दिनों में मौसम?
आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि, 15 अप्रैल के आसपास एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर रहेगा और इसका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा. इससे प्रदेश को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है.

मौसम विभाग ने की लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि लोग दिनभर सही मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसके साथ ही दोपहर के समय धूप में लंबे समय तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. मौसम विभाग के मुताबिक, लोग हल्के वजन और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिलती रहे.





Source link