मामूली कहासुनी बनी हिंसा, कुर्वाह गांव में कई घायल, मारपीट के बाद पुलिस बल तैनात

मामूली कहासुनी बनी हिंसा, कुर्वाह गांव में कई घायल, मारपीट के बाद पुलिस बल तैनात


Last Updated:

Sidhi News: सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र के कुर्वाह गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें आधे से अधिक लोग घायल हो गए. रामगढ़ से भेलकी जा रहे एक दलित दंपति का रास्ते में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के कुर्वाह गांव में एक गंभीर विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ से भेलकी गांव जा रहे एक दलित दंपति का रास्ते में कुछ लोगों से विवाद हो गया. यह विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि इस दौरान कुर्वाह ग्राम पंचायत के उप सरपंच जागेश्वर द्विवेदी समेत अन्य लोगों ने दंपति और उनके परिजनों के साथ मारपीट की. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया.

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है.

दोषियों पर होगी सख्त
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि मामूली विवाद ने अचानक इतना बड़ा रूप ले लिया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link