सतना में कटे कनेक्शन पर भी चालू मिली बिजली: बिजली कंपनी ने 12 उपभोक्ताओं पर की कार्रवाई, इनका 13 लाख रुपए का बिल बकाया – Satna News

सतना में कटे कनेक्शन पर भी चालू मिली बिजली:  बिजली कंपनी ने 12 उपभोक्ताओं पर की कार्रवाई, इनका 13 लाख रुपए का बिल बकाया – Satna News




सतना में विद्युत कंपनी ने बकाया बिल वसूली और अवैध कनेक्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात शहर संभाग क्षेत्र में 12 उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इन उपभोक्ताओं पर कुल 13 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था। नोटिस के बाद भी दोबारा जोड़े कनेक्शन कंपनी के अनुसार, इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कई बार नोटिस देने के बाद काटे गए थे। इसके बावजूद उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली चालू कर ली थी। कई इलाकों में चला चेकिंग अभियान सिटी डीई मृगेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात कृष्णनगर, राजेंद्र नगर, टिकुरिया टोला, डिलौरा और सोनवर्षा जैसे क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर काटे जांच के दौरान कृष्णनगर में विनीता सहगल के यहां 1 लाख 59 हजार 575 रुपए बकाया होने के बावजूद बिजली चालू मिली, जिसके बाद कनेक्शन काट दिया गया। राजेंद्र नगर में नरेंद्र के कनेक्शन पर 74 हजार 415 रुपए, छोटू मेहतर के कनेक्शन पर 50 हजार 244 रुपए और मुन्नी बाई के कनेक्शन पर 80 हजार 245 रुपए बकाया पाए गए। टीम ने इन सभी के कनेक्शन काटते हुए धारा 138 के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा, आठ अन्य उपभोक्ताओं पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। टीम में ये अधिकारी रहे शामिल चेकिंग अभियान में सिटी डीई मृगेन्द्र सिंह चंदेल के साथ एई रामविनीत तिवारी, जेई अवनीश पांडेय, राहुल मिश्रा, अजय दुबे, अटल मिश्रा, इसरार अहमद और अन्य लाइन स्टाफ शामिल रहे। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों और अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link