1 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत: राजगढ़ में दाल बाटी खाने के बाद खेलने गया, लापता होने पर परिजनों ने खोज शुरू की – rajgarh (MP) News

1 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत:  राजगढ़ में दाल बाटी खाने के बाद खेलने गया, लापता होने पर परिजनों ने खोज शुरू की – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के शिवनाथपुरा गांव में शनिवार को 11 साल के बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर से लापता बालक का शव ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े 8 बजे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को रात में ही खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविवार सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भोज में शामिल होने के बाद खेलने निकला था बच्चा जानकारी के अनुसार, शिवनाथपुरा गांव निवासी लखन सिंह सौंधिया का बेटा अभिनन्दन सिंह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यहां दाल-बाटी खाने के बाद वह खेलने के लिए घर से निकल गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर प्रेमसिंह के खेत के पास स्थित एक कच्चे कुएं के पास बच्चे की चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने मिलकर निकाला शव ग्रामीणों ने तुरंत मोटर से कुएं का पानी निकालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद डंडे में दरांती बांधकर कुएं में डाला गया। कुछ देर बाद बच्चे के कपड़े उसमें फंस गए, जिसके सहारे रात में उसे बाहर निकाला गया। जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link