अब नहीं डस पाएंगे सांप! खेत हो या जंगल बेधड़क घूमें, वैज्ञानिकों ने बना दी रामबाण चीज

अब नहीं डस पाएंगे सांप! खेत हो या जंगल बेधड़क घूमें, वैज्ञानिकों ने बना दी रामबाण चीज


होमताजा खबरदेश

अब नहीं डस पाएंगे सांप! खेत हो या जंगल बेधड़क घूमें, भारत में बनी ऐसी चीज

Last Updated:

भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसी कृषि मित्र छड़ी बनाई है जो 100 मीटर दूर से ही सांप और जहरीले जीवों की मौजूदगी का पता लगा लेती है. साथ ही यह छड़ी कंपन के माध्‍यम से उसका पता बता देती है. केंद्रीय कृष‍ि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि‍सान मेले में जानकारी दी है.

Zoom

अब नहीं डस पाएंगे सांप, सांपों का पता बताने आ गई है क‍िसान म‍ित्र छड़ी, जानें.

Kisan Mitra Chhadi for Avoiding Snake bites: हमारे देश में आए दिन सांपों के निकलने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. अक्सर लोगों को कभी घर में तो कभी खेतों में जहरीले सांप डस लेते हैं. रात में खेतों में पानी लगाने के लिए जाने वाले किसानों को सबसे ज्यादा खतरा नाग देवताओं का ही होता है. हालांकि अब चाहे खेत हों या जंगल इन विषधरों से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी रामबाण चीज बना दी है जो 100 मीटर दूर से ही सांपों की मौजूदगी का पता बता देगी.

भारतीय वैज्ञानिकों ने दूर से ही सांपों का पता बताने वाली क‍िसान म‍ित्र छड़ी विकसित की है. यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप ही नहीं बल्कि किसी भी जहरीले जीव का पता बताने में माहिर है. सामान्य छड़ी की तरह दिखाई देने वाली इस छड़ी में एक बटन लगा हुआ है, जिसे दबाने के बाद यह एक्टिव हो जाती है और सांपों के मौजूद होने की सूचना देती है.

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस छड़ी के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इसका नाम कृषि मित्र छड़ी है. मध्य प्रदेश के रायसेन में चल रहे 3 दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले (उन्नत कृषि महोत्सव) में शामिल हुए मंत्री चौहान ने क‍िसान मित्र छड़ी की विशेषताएं भी बताईं.

View this post on Instagram





Source link