खजाने की तलाश में 20 फीट गहरी सुरंग: शिवपुरी के नरवर किले में दफीनाखोरों ने खोदी; पुलिस को मिले औजार और कंबल – Shivpuri News

खजाने की तलाश में 20 फीट गहरी सुरंग:  शिवपुरी के नरवर किले में दफीनाखोरों ने खोदी; पुलिस को मिले औजार और कंबल – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के नरवर किले में स्थित मां पसर देवी मंदिर के पिछले हिस्से में खजाने की तलाश में दफीनाखोरों द्वारा खोदी गई 20 फीट गहरी सुरंग मिली है। दफीनाखोरों ने इस सुरंग को झाड़ियों से ढककर छिपाने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरवर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल से खुदाई के औजार, एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल बरामद कर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मां पसर देवी मंदिर में माता की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में विराजमान है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिमा के नीचे खजाना छिपा हुआ है। इसी विश्वास के चलते दफीनाखोर मंदिर तक पहुंचने के लिए यह 20 फीट गहरी सुरंग खोद रहे थे। रात में करते थे खुदाई, सुबह झाड़ियों से ढक देते थे गड्ढा आशंका है कि खजाने की तलाश में यह खुदाई कई दिनों से रात के समय की जा रही थी। सुबह होने से पहले इसे झाड़ियों से ढक दिया जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से खुदाई में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार, एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल जैसी सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे स्पष्ट होता है कि यहां रात में रुककर काम किया जा रहा था। किले में पहले भी सामने आ चुके हैं खुदाई के मामले यह पहली बार नहीं है जब नरवर किले में दफीनाखोरों द्वारा खुदाई के मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी खजाने की तलाश में किले के कई स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां देखी गई हैं। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link