जो लोग वंदे मातरम नहीं बोलते, वो आतंकवादी से कम नहीं, जानें आकाश विजयवर्गीय ने किसे सुनाई खरी-खरी

जो लोग वंदे मातरम नहीं बोलते, वो आतंकवादी से कम नहीं, जानें आकाश विजयवर्गीय ने किसे सुनाई खरी-खरी


X

जो लोग वंदे मातरम नहीं बोलते, वो आतंकवादी से कम नहीं: आकाश विजयवर्गीय

 

arw img

रिपोर्ट- सुधीर दीक्षित. मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस पार्षदों के वंदे मातरम न गाने का मामला लगातार सुर्खियों में है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और बीजेपी के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी और उनकी कांग्रेस बहुत ही गलत दिशा में जा रही है. कांग्रेस देश को बहुत ही गलत दिशा में ले जा रही है. कांग्रेस के पार्षदों ने वंदे मातरम गाने से मना कर दिया. ये सब जीतू पटवारी की प्रेरणा से ही हो रहा है. जो लोग वंदे मातरम नहीं बोलते हैं, वो लोग आतंकवादी से कम नहीं हैं. ये लोग देशद्रोही हैं. यह तो भाजपा का शासन है, नरेंद्र मोदी की सरकार है, RSS जैसी संस्था है, वरना वंदे मातरम पर आपत्ति करने वाले लोग अवसर मिलने पर देश और समाज का बड़ा नुकसान कर सकते हैं. भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने वंदे मातरम नहीं बोलने की बात कही, तो जीतू पटवारी ने उसे उप-मुख्यमंत्री बनाने की बात कह डाली. वैसे ही इन पार्षदों को भी बढ़ावा दे रहे हैं. अब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी जैसे लोगों को तो घर में नहीं घुसने देना चाहिए. वो घर पर आएं, तो भगा देना चाहिए.



Source link