नरवाई की आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में लगी आग: पन्ना में दूसरी फायर बिग्रेड ने पाया काबू, खेतों में फैल रही आग भी बुझाई – Panna News

नरवाई की आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में लगी आग:  पन्ना में दूसरी फायर बिग्रेड ने पाया काबू, खेतों में फैल रही आग भी बुझाई – Panna News




पन्ना जिले के गुनौर इलाके में सोमवार को खेतों में लगी आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी में खुद ही आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। श्यामरडाडा गांव के खेतों में नरवाई की आग तेजी से फैल रही थी। खबर मिलते ही देवेन्द्र नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी। इसी बीच अचानक दमकल गाड़ी ने ही आग पकड़ ली। जो गाड़ी आग बुझाने आई थी, उसे जलता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दूसरी टीम ने संभाला मोर्चा हालात बिगड़ते देख तुरंत गुनौर से दूसरी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। गुनौर की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोहरा मोर्चा संभाला। एक तरफ उन्होंने खेतों में फैल रही आग को रोका और दूसरी तरफ जलती हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुझाया। कोई जनहानि नहीं राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि, आग की वजह से दमकल गाड़ी को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आपातकालीन गाड़ियों का रखरखाव ठीक से क्यों नहीं किया जा रहा है।



Source link