भोपाल क्राइम ब्रांच ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए आरोपी मंसूर खान (निवासी कोतवाली) ने पूछताछ में बताया कि वह चरस शाहजहांनाबाद की रहने वाली महिला तस्कर से खरीदता था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर शाहजहांनाबाद स्थित घर पर दबिश दी। वॉशिंग मशीन से 7 लाख रुपए कीमत का माल जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस को घर में रखी वॉशिंग मशीन के ड्रायर से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद हुआ। इसके बाद महिला नौशीन खान और उसके पति जावेद उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जब्त चरस की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। पेडलर और सप्लाई चेन की जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाते थे और उनके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Source link