मैहर में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ का शुभारंभ: विधायक-कलेक्टर की मौजूदगी में 25 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम – Maihar News

मैहर में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ का शुभारंभ:  विधायक-कलेक्टर की मौजूदगी में 25 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम – Maihar News




मैहर जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसका आयोजन जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से किया है। यह पखवाड़ा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पखवाड़े का शुभारंभ मां शारदा देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था, जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी और एसडीएम दिव्या पटेल प्रमुख थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पीएम मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘समृद्धि से शक्ति’ और 2047 तक ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब देश की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान कई जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिनका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन की अन्य तस्वीरें…



Source link