Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
17 जनवरी को पकड़ाए थे 5 आरोपी, अशफाक खान, तबरेज, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद सरदार, रईस उद्दीन।
ड्रग्स तस्करी में शामिल निंम्बाहेड़ा (राजस्थान) के फरार तस्कर का एसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम रखा है। तस्कर, टीआई पर दबाव बनाने के लिए उनके गांव पहुंच गया। समाज-स्तर पर भी टीआई के परिवार का विरोध करवा रहा था।
विजयनगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी की चेन पकड़ी थी, जिसमें जैन आंटी जोजो, जैन आंटी का लड़का विक्की परियानी, कपिल पाटनी, धीरज और अन्य को मुलजिम बनाया था। इन्होंने अदनान का नाम कबूला था। टीआई तहजीब काजी ने उस पर सख्ती की तो उसने बताया कि निंम्बाहेड़ा (राजस्थान) के फरार तस्कर का एसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम रखा है। विजयनगर पुलिस ने पकडाए आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि लाला एमडीएमए ड्रग्स सप्लाय में भी शामिल है। और लाला से इंदौर का रईस जुड़ा है।ग पुलिस रईस को पहले ही गिरफ्पुतार कर चुकी है।
ड्रग्स माफियाओं की धरपकड़ में विजयनगर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले चार आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिसमें से दो आरोपी हन्नान और तौफिश के पास से दो लग्जरी कार मिली थी । ड्रग्स की खेप को इन गाड़ियों के जरिए ही दोनों आरोपी यहां से वहां किया करते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है, नशा तस्करी के आका फिरोज के पास शार्प शूटरों की गैंग है। उसके पास तक पहुंचने के लिए पहले 6 तस्करों से आमना-सामना करना होता था। उनके संतुष्टि के बाद ही आप फिरोज से मिलने का रास्ता खुलता था।
बड़ा इंवेस्टर फिरोज लाला
दिनेश अग्रवाल, रईस, कासिम और सरदार के तार निंबाहेड़ा के गैंगस्टर फिरोज लाला और अखेपुरा के फिरोज लाला से जुड़े हैं। लाला गैंग कोकीन, ब्राउन शुगर और एमडीएमए की सप्लाई साउथ अफ्रीका, मलेशिया और श्रीलंका तक करती है। गिरोह के बदमाश मुखबिरों की हत्या तक कर देते हैं। फिरोज किसी से सीधे नहीं मिलता था, इसने इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए पहले अमन नाम के युवक को अपना दोस्त बनाया और उसके बाद हन्नान को गैंग में शामिल किया। हन्नान समृद्ध परिवार का है, उसका परिवार बैटरी का बड़ा व्यवसायी है।
लाला पर हत्या, हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, दिनेश अग्रवाल और वेदप्रकाश व्यास बुधवार तक जबकि कासिम, रईस, अशफाक उर्फ एसी, तबरेज उर्फ तब्बू और सरदार 25 जनवरी तक रिमांड पर हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुख्य सप्लायर निंबाहेड़ा का गैंगस्टर फिरोज लाला है, लेकिन वह उसके खिलाफ बयान नहीं दे सकते। लाला पर हत्या, हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं।
फिरोज के पिता की तलाश
ड्रग्स तस्करी मामले में लंबे समय से गायब फिरोज के पिता की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 1995 से फिरोज के पिता जुल्फिकार गायब हैं और उनकी लोकेशन नासिक के आसपास मिली थी, लेकिन इनकी उम्र अधिक है, इस कारण उन्हें अभी केवल संदिग्ध माना जा रहा है।
अखेपुरा के फिरोज लाला शूटरों की गैंग
फिरोज के पास शार्प शूटरों की गैंग है। उसके पास पहुंचने के लिए छह स्टेप पार करनी पड़ती है। माल पहुंचने तक खरीदार के एक व्यक्ति को कब्जे में रखा जाता है। पुलिस से मिलीभगत की शंका में हत्या तक करवा देता है।