भोपाल सर्राफा बाजार में आज सोने-के दाम में मंदी दर्ज की गई है.
Gold rate today.विशेषज्ञ कह रहे हैं कि न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स पर सोने के दाम मामूली तौर पर घटकर स्थिर रहने के बाद भी भारत में गोल्ड की कीमतों में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण सोने के दाम में मामूली तेजी आई है.
भारतीय बाजारों में आज गोल्ड के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 16 मार्च 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में महज 45 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) भी आज बढ़ गए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 66,624 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में आज सोने के भाव में गिरावट आई. वहीं, चांदी की कीमत जस की तस रही.
सोने की नई कीमतें (Gold Price, 16 March 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्ड के भाव में 45 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,481 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,730 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
मध्य प्रदेश में सोने के आज के दाम – कल के दाममंगलवार को सोने चांदी के भाव
सोना
22 कैरेट – 42600 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट – 46500 प्रति 10 ग्राम
चांदी – 66750 प्रति किलो
सोमवार को 22 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम 4270, 10 ग्राम 42700 – 1 ग्राम – 4270, 10 ग्राम-42700
24 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम 4655 10 ग्राम 46550 – 1 ग्राम 4655, 10 ग्राम -46550
चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 16 March 2021) – चांदी की कीमतों में भी आज मामूली बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस सफेद कीमती धातु के दाम 116 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 66,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में आज चांदी का भाव 26.11 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा.