केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में रायसेन में तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज इस मेले के समापन में शामिल होंगे। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आज रायसेन के इ
.
पुलिस के पहरे में पटवारी, नहीं मिली अनुमति पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज सुबह से ही रायसेन जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वे नहीं जा सके। पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे टकराव नहीं बल्कि संवाद चाहते थे।
उन्होंने कहा, “मेरा मन कृषि मेले में जाने का है और मैंने पहले ही कहा था कि जब शिवराज जी अनुमति देंगे, तभी जाऊंगा।” पटवारी के मुताबिक, उन्होंने पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी और तय किया था कि अगर अनुमति नहीं मिली तो वे मेले के आखिरी दिन वहां पहुंचेंगे।
पटवारी ने बताया कि सुबह उनके पास पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें कहा गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे केवल मेले में जाकर खेती की आधुनिकता को समझना चाहते थे, लेकिन सरकार विपक्ष की उपस्थिति से घबरा गई है।
पटवारी बोले मंडी में लूट रहा अन्नदाता
कृषि मेले की चकाचौंध के बीच जीतू पटवारी ने प्रदेश के किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ भारत सरकार इतना बड़ा मेला आयोजित कर रही है, जहां देशभर के मंत्री और मीडिया जमा हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर किसान खून के आंसू रो रहा है।
पटवारी ने दावा किया कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को गेहूं का उचित दाम नहीं मिल रहा है और वे 2 हजार रुपए से भी कम कीमत पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान भारी नुकसान उठा रहा है, तो ऐसे आयोजनों का क्या औचित्य? कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठाती रहेगी।
दिग्विजय से मुलाकात और राज्यसभा का ‘5 लाख परसेंट’ दावा
रायसेन के घटनाक्रम के बीच जीतू पटवारी की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से हुई मुलाकात पर पटवारी ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेते रहते हैं। चर्चा के मुख्य केंद्र में राज्यसभा चुनाव, पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन की मजबूती जैसे विषय रहे।
राज्यसभा सीट को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “5 लाख परसेंट हमारा कैंडिडेट राज्यसभा जाएगा।” उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है और सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर वरिष्ठों की सहमति के साथ कांग्रेस आगे बढ़ रही है।
आज गडकरी शामिल होंगे समापन में
मेले के अंतिम दिन आज केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी शिरकत करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। मेले में देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं।
शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र की योजनाओं और नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के हंगामे और जीतू पटवारी को रोके जाने की खबरों ने मेले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुर्खियों में ला दिया है।
ये खबर भी पढ़ें…
रायसेन में कृषि महोत्सव में शिवराज बोले- कुर्सी पर बोझ बनकर बैठने का फायदा नहीं
रायसेन के दशहरा मैदान में शनिवार (11 अप्रैल) से तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर पहले दिन 12:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
महोत्सव में देशभर से आए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन और उन्नत पशुपालन की जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में 300 से अधिक स्टॉलों वाली इस प्रदर्शनी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने 4 जिलों के लिए रोडमैप घोषित करने की बात कही है, वहीं रक्षा मंत्री ने सेना की छावनियों में स्थानीय जैविक फल-सब्जियां मंगाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें…