कार्तिक ने 74 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इंदौर के कार्तिक जैन ने ‘बेस्ट लिफ्ट अवार्ड 2026’ अपने नाम किया।
.
मध्यप्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कार्तिक ने 74 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।
कार्तिक जैन ने कुल 527.5 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने बेंच प्रेस में 110 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 222.5 किलोग्राम वजन उठाया, जिससे उनकी ताकत का प्रदर्शन हुआ।
कार्तिक जैन कुल 527.5 किलोग्राम वजन उठाया।
2 साल से कर रहे पावर लिफ्टिंग की तैयारी
कार्तिक ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से पावरलिफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने दोनों को समान प्राथमिकता दी।
उन्होंने यह भी बताया कि वे पूरी तरह शाकाहारी भोजन लेते हैं और इसी के माध्यम से अपनी फिटनेस और ताकत बनाए रखते हैं। कार्तिक ने इंदौर के जिम में अभ्यास किया।
कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेषकर माता-पिता को दिया, और बताया कि स्कूल के समय में साथियों के बीच जुनून और खुद को साबित करने की भावना ने उन्हें पावर लिफ्टिंग की ओर आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 खिलाड़ी शामिल हुए थे।