इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में सोमवार देर रात पूजा सामग्री की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब 1:40 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने के लिए करीब 17 हजार लीटर से ज्यादा पानी का उपयोग किया गया। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। पुलिस के मुताबिक आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शटर बंद होने से अंदर भर गया धुआं आग विनायक पूजा पाठ सामग्री की दुकान में लगी थी। शटर बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया था। फायर टीम ने शटर तोड़कर अंदर पानी डाला और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही एमआईजी टीआई सीबी सिंह मौके पर पहुंचे। दुकान सुधीर अग्रवाल की बताई जा रही है। पास की अन्य पूजा सामग्री दुकानों को तुरंत खाली कराया गया। भाई ने कहा, शॉर्ट सर्किट से आग लगी दुकान मालिक सुधीर के भाई दीपक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही हम सभी लोग मौके पर पहुंचे। यहां देर रात से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था।
Source link