Last Updated:
MP Board Result 2026 Date : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 16 लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट कल जारी होगा. इस बार रिजल्ट वेबसाइटों के साथ डिजिलॉकर और मोबाइल एप पर भी जारी किया जाएगा.
MP Board Result 2026: रिजल्ट की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे.
MP Board Result 2026 Date : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट तिथि घोषित कर दी है. बोर्ड ने सोमवार को ऐलान किया कि 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा डॉ. मोहन यादव बुधवार को सुबह 11 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में रिजल्ट का ऐलान करेंगे. जिसके बाद छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों www.mpbse.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://www.ndtv.in पर चेक कर पाएंगे.
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “MP Board Class 10 या Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
फिर लॉगिन पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
आपका MPBSE क्लास 10th और 12th रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अपने अंको को चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट लें.
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर(digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers) पर भी मिलेगा. इसके अलावा छात्र MPBSE या एमपी मोबाइल एप पर भी रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से फोन में एप डाउनलोड करना होगा.
कड़ी सुरक्षा में हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुई थीं. इस बार दोनों कक्षाओं के कुल 16 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी. परीक्षाएं आयोजित करने के लिए 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस बार नकल रोकने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए थे. नकल रोकने के लिए फ्लाइंग से स्क्वाड, सीसीटीवी निगरानी, थानों से प्रश्न पत्र निकालना तक वीडियोग्राफी भी हुई थी. सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई थी.
9 लाख से ज्यादा ने दी थी 10वीं की परीक्षा
प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए. इनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं में बैठे. परीक्षा के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें