ग्वालियर में पारा चढ़ा, अब लू चलने की आशंका: अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री; स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने को कहा – Gwalior News

ग्वालियर में पारा चढ़ा, अब लू चलने की आशंका:  अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री; स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने को कहा – Gwalior News




ग्वालियर में मंगलवार को तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने इस महीने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोतरी का असर अगले दिन भी जारी रहा। इधर, मंगलवार सुबह से ही तेज धूप का प्रभाव दिखा। मॉर्निंग वॉक के दौरान लोग धूप से बचने के लिए छांव में रुकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य स्तर की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं। लू चलने की आशंका, हीट स्ट्रोक का खतरा विभाग ने लू चलने की आशंका जताई है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, जिसके चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने को कहा स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लोगों को आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलने, पूरे कपड़े पहनने और तरल पदार्थों का सेवन करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link