दमोह में अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम: मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा- बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्ष और देश सेवा की मिसाल – Damoh News

दमोह में अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम:  मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा- बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्ष और देश सेवा की मिसाल – Damoh News




दमोह के अस्पताल चौराहे पर स्थित मानस भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुशमारिया और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव समेत कई नेता और समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन और उनके महान विचारों को सबके सामने रखा। पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष और देश सेवा की मिसाल है। उन्होंने महिलाओं के हक की बात करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 33% आरक्षण विधेयक ला रही है, जिससे राजनीति में महिलाओं की ताकत और भागीदारी बढ़ेगी। संविधान और नारी शक्ति पर जोर सांसद राहुल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा की ताकत से दुनिया को रास्ता दिखाया और भारत का संविधान रचा। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही यह विधेयक लागू होगा, जिससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका असली अधिकार मिल सकेगा। बच्चों की शिक्षा पर कलेक्टर की नसीहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बाबा साहब के बताए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल जयंती मनाना काफी नहीं है, बल्कि हमें उनके आदर्शों पर चलना होगा। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, ताकि वे देश का भविष्य बन सकें। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के अलावा अन्य पार्टियों और सामाजिक संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Source link