नया ट्विस्ट! एक और वीडियो वायरल, फरमान ने कर दिया बड़ा दावा, मोनालिसा भी मुस्कुराती दिखी

नया ट्विस्ट! एक और वीडियो वायरल, फरमान ने कर दिया बड़ा दावा, मोनालिसा भी मुस्कुराती दिखी


Last Updated:

Viral Girl Monalisa News: NCST रिपोर्ट के खुलासे के बाद पहली बार फरमान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में फरमान का दावा चौंकाने वाला है, जो NCST की रिपोर्ट को भी चुनौती दे रहा है. जानें पूरा मामला…

Zoom

मोनालिसा और फरमान.

Monalisa News: खरगोन के महेश्वर की रहने वाली ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है. इस मामले में फरमान के वीडियो ने नया पेंच फंसा दिया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा भी खड़ी नजर आ रही है.

बता दें कि मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को केरल के एक मंदिर में फरमान खान से शादी की थी. दोनों की शादी शुरू से ही विवादों में रही, क्योंकि मोनालिसा का परिवार इस शादी का विरोध कर रहा है. वहीं खरगोन के लोग भी इस शादी के खिलाफ हैं. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) मोनालिसा को पहले ही नाबालिग बता चुका है.

फरमान पर दर्ज है एफआईआर
NCST की रिपोर्ट के अनुसार, मोनालिसा पारधी जनजाति समुदाय की है और उसका जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. शादी के समय वह मात्र 16 वर्ष 2 महीने की थी, यानी नाबालिग. आयोग ने महेश्वर अस्पताल के रिकॉर्ड्स के आधार पर यह पुष्टि की. रिपोर्ट आने के बाद महेश्वर थाने में फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट, SC/ST अत्याचार अधिनियम और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई थी. जांच में यह भी सामने आया कि शादी के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है.

फरमान का वीडियो आया सामने
वहीं, NCST रिपोर्ट के खुलासे के बाद पहली बार फरमान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में फरमान कह रहा है, “कोर्ट में शादी जन्म सर्टिफिकेट और आधार कार्ड के आधार पर हुई, जिसमें मोनालिसा बालिग बताई गई थी. हमने कानूनी तरीके से ही शादी की.” वीडियो में मोनालिसा भी मुस्कराते हुए नजर आ रही हैं. फरमान का दावा है कि दोनों बालिग थे और शादी उनकी सहमति से हुई.

मिल चुकी है जमानत
इस बीच फरमान को पहले ही केरल कोर्ट से 20 मई तक अग्रिम जमानत मिल चुकी है. परिवार का आरोप है कि फरमान ने मोनालिसा को बहला-फुसलाकर शादी की, जबकि फरमान पक्ष कहता है कि मोनालिसा खुद फैसला लेकर आई थी. मामला अब कानूनी पेंच में फंस गया है. NHRC ने भी संज्ञान लिया है और रिपोर्ट मांगी है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link