पतंजलि लीगल टीम ने तेल मिल पर की कार्रवाई: कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, मालिक ने बताया निराधार – Narsinghpur News

पतंजलि लीगल टीम ने तेल मिल पर की कार्रवाई:  कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, मालिक ने बताया निराधार – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के करेली में स्थित अनिल इंडस्ट्रीज तेल कंपनी पर मंगलवार को पतंजलि की लीगल टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मिल पर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाया है। मौके से एक दर्जन से अधिक संदिग्ध तेल के बॉक्स जब्त कर सील किए गए और मिल मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पतंजलि की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट आयुष जैन ने बताया कि यह मामला कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन से संबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद की गई है। जांच के दौरान ऐसी सामग्री मिली है, जो कथित तौर पर पतंजलि के ‘तुलसी’ ब्रांड से मेल खाती है ब्रांड बंद करने का दबाव बना रही कंपनी तेल मिल के मालिक अमन जैन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मौजूद हैं। जैन ने आरोप लगाया कि पतंजलि से जुड़े लोग उन पर अपने ब्रांड बंद कर केवल उनके उत्पाद बेचने का दबाव बना रहे हैं। अमन जैन ने यह भी बताया कि यह दूसरी बार है जब उन्हें इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आठ महीने पहले अपने ब्रांड से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करवाई थी। मिल मालिक ने बताया कि उनके वकील इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। अंबेडकर जयंती के कारण न्यायालय बंद होने से तत्काल स्टे नहीं मिल सका। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायालय खुलने के बाद वे इस कार्रवाई को चुनौती देंगे। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…



Source link