पिता मजदूर, मां ने गहने बेच खरीदा था बेटे के लिए जूता, IPL में चमके साकिब

पिता मजदूर, मां ने गहने बेच खरीदा था बेटे के लिए जूता, IPL में चमके साकिब


होमखेलक्रिकेट

पिता मजदूर, मां ने गहने बेच खरीदा था बेटे के लिए जूता, IPL में चमके साकिब

Last Updated:

साकिब हुसैन ने इंडियन प्रीमियर लीग में ड्रीम डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही मैच में चार विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज का जीवन गरीबी में बिता है. उनके पिता खेतों में काम करते थे और जूते खरीदने तक के लिए पेसे नहीं थे. मां ने गहने बेचकर उनको जूता दिलाया था.

Zoom

साकिब हुसैन ने आईपीएल डेब्यू पर झटके चार विकेट

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार 13 अप्रैल का दिन दो खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया. इसमें एक तो प्रफुल हिंगे थे जिन्होंने पहले ओवर में विकेट लेकर हंगामा मचा दिया. दूसरा नाम बिहार के  साकिब हुसैन है जो बेहद गरीब परिवार से आते हैं और एक वक्त उनके पास पहनने के लिए जूते भी नहीं थे. पिता खेतों में काम करके घर चलाते थे और बेटे ने पूरी दुनिया में उनका नाम कर दिया. साकिब को आईपीएल में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया.

साकिब ने अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर इसे यादगार बना दिया. उनका प्रदर्शन इसलिए भी यादगार है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले चार लगातार मैच जीते थे. इस टीम की बल्लेबाजी को सबसे खूंखार माना जा रहा था जिसे साकिब ने पूरी तरह से खामोश कर दिया.  किसी युवा खिलाड़ी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना और फिर आते ही प्रदर्शन करना आसान नहीं होता. बिहार के इस तेज गेंदबाज ने मौके का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने अपने साथी डेब्यूटेंट प्रफुल हिंगे के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यादगार जीत दिलाई. दोनों ने चार-चार विकेट लिए और एसआरएच को सीजन की दूसरी जीत दिलाई.

साकिब का आईपीएल तक का सफर हिम्मत और त्याग की कहानी है. 2004 में एक साधारण परिवार में जन्मे साकिब ने बचपन में ही आर्थिक तंगी देखी. उनके पिता अली अहमद हुसैन किसान थे. घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें काम छोड़ना पड़ा. साकिब ने जल्दी समझ लिया था कि उन्हें किसी भी तरह परिवार का सहारा बनना है. एक समय तो वे भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते थे और रोज स्थानीय मैदान में दौड़ने जाते थे. वहीं उन्होंने क्रिकेट बॉल भी उठाई और अपनी कुदरती फुर्ती से जल्दी ही खेल में रम गए.

View this post on Instagram





Source link